सूत्र बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा आलाकमान के समक्ष न्यूनतम 40 सीटों की मांग रख दी है। अगर वे 30 से 35 सीटें हथियाने में भी सफल रहे तो भाजपा सूबे की 150 से 160 सीटों पर चुनाव लड़ने को मजबूर होगी।
वहीं रामविलास पासवान की ओर से 80 सीटों का दावा है। उन्हें 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं। जबकि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी 60 सीटों की मांग रखी है। उन्हें 20-25 सीटें देने के संकेत हैं।बिहार विधानसभा चुनाव के लिए देखा गया भाजपा का मिशन 185 का सपना हवा होता दिख रहा है। गठबंधन की मजबूरियों ने भाजपा को अकेले अपने दम पर 185 सीटें जीतने के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
मांझी को खेवनहार बनाने के बाद भाजपा का 185 सीटों पर चुनाव जीतना तो दूर वह इतने सीटों पर अकेले चुनाव भी नहीं लड़ पाएगी। गठबंधन दलों के जरिए सीट की मांग के बाद स्थिति कुछ इस कदर बन रही है कि भाजपा सूबे के महज 150 से 160 सीटों पर ही चुनाव लड़ पाएगी।
सहयोगी दलों के दबाव का ही परिणाम है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक-एक कर बिहार के राजग दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि खुद इन सहयोगी दलों के नेताओं ने शाह से कहा था कि वे उनकी बैठक बुलाकर बिहार की रणनीति को जल्द अंजाम दें। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने पुत्र चिराग के साथ भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की।

0 comments:
Post a Comment