Sunday, 14 June 2015

बिग बॉस में आईं मॉडल के साथ दिल्ली में दुष्कर्म

पश्चिमी दिल्ली। द्वारका स्थित एक पांच सितारा होटल में रुकी एक जानी-मानी मॉडल ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता बिग बॉस शो में प्रतिभागी रह चुकी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। - See more at: पुलिस के मुताबिक मॉडल अपने प्रोडक्शन हाउस से जुड़े बिजनेस के सिलसिले में मुंबई से दिल्ली आई थीं। यहां वह द्वारका सेक्टर 21 स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं। आरोप है कि यहीं बुधवार रात शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया गया। इसके बाद अचेतावस्था में वारदात को अंजाम दिया गया। होश में आने के बाद पीड़िता को वारदात के बारे में पता चला तो उन्होंने होटल के अधिकारियों से शिकायत की। - See more at: http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-bigg-boss-5-contestant-alleges-rape-in-delhi-12478627.html?src=fb#sthash.rOEsgL64.dpuf

0 comments:

Post a Comment