रेलवे में नौकरी का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। ऑल इंडिया स्तर पर रेलवे ने तकनीकी पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)देश के सभी भर्ती बोर्डों की ओर से जूनियर इंजीनियर और सेक्शन इंजीनियर के 2225 पदों के लिए आवेदन निकाला गया है।खास बात ये है कि रेलवे पहली बार बड़े स्तर पर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांग रहा है। इतना ही नहीं इन पदों की भर्ती परीक्षा भी ऑनलाइन होगी। भर्ती परीक्षा की तिथि 22 अगस्त और पांच सितंबर घोषित की गई है।रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से कुल 175 पदों के लिए आवेदन मांगा गया है। सभी पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई है।इस भर्ती के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन तो करना ही होगा साथ ही 22 अगस्त और पांच सितंबर को इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा भी देनी होगी। ऑल इंडिया स्तर पर भी ऑनलाइन परीक्षा उक्त तिथि में ही होगी।आरआरबी इलाहाबाद की ओर से सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क, मैकेनिकल, कैरिज एंड वैगन, जेएंडटी, ड्राइंग एंड डिजाइन, इलेक्ट्रिकल और जूनियर इंजीनियर ब्रिज, ड्राइंग एंड डिजाइन, मैकेनिकल, आईटी के पदों में भर्ती की जानी है।भर्ती के बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और डीजल रेल इंजन कारखाना में होगी। बता दें कि पूर्व में कुछ भर्ती बोर्ड की ओर से छोटी परीक्षाओं के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे गए थे, लेकिन यह पहला मौका है कि जब इतने सारे पदों के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।इस बार के रेल बजट में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ऐलान किया था कि निकट भविष्य में रेलवे की सभी भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसी कड़ी में अजमेर, बंगलूरू, भुवनेश्वर, भोपाल, बिलासपुर, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी, भोपाल, बिलासपुर, चेन्नई, गोरखपुर, चंडीगढ़, मालदा, कोलकाता, पटना, रांची आदि बोर्ड के साथ आरआरबी इलाहाबाद ने भी ऑनलाइन भर्ती परीक्षा कराये जाने के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं।
Saturday, 4 July 2015
Home »
Latest news
» रेलवे की खास सौगात, 2225 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा








0 comments:
Post a Comment