Saturday, 4 July 2015

'मयूर' को बांधती थीं राखी, अब 'दया भाभी' को मंगलसूत्र बांधेगा 'मयूर'

यह खबर तो पुरानी हो गई कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दया भाभी' यानी दिशा वाकाणी शादी कर रही हैं, ताजा जानकारी तो यह है कि उनके होने वाले पति का नाम मयूर है। वैसे बता दें दिशा के भाई का नाम भी मयूर ही है।
चर्चा है कि यह टीवी एक्ट्रेस मुंबई में रहने वाले गुजराती बिजनेसमैन मयूर से शादी करने वाली है। वे मुंबई के पवई इलाके में रहते हैं। दिशा के भाई मयूर वाकाणी अपनी बहन के साथ ही टीवी सीरियल 'तारक मेहता...' में काम करते हैं। वे शो में भी दिशा के भाई बने हैं। ये 'सुंदर' का किरदार निभा रहे हैं। असली में वे दिशा से बड़े हैं।वे अहमदाबाद में रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं।
पहले ही खबर थी कि दिशा और मुंबई के मयूर की शादी अरेंज हैं। दोनों के परिवार एक-दूसरे से मिल चुके हैं। कहा जा रहा है कि जल्दी ही दिशा और मयूर की सगाई होगी और साल के अंत तक वे शादी कर लेंगे।

0 comments:

Post a Comment