Thursday, 23 July 2015

जब 'बजरंगी भाईजान' देख कर रो पड़ी यह बच्ची

नई दिल्ली(23 जुलाई): सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' दर्शको को काफी पसंद आ रही है। तमाम दर्शक फिल्म में एक्टर सलमान खान के अभिनय को देखकर खासा प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही फिल्म में मुन्नी का किरदार निभा रही हर्षाली मल्होत्रा के किरदार ने दिल को छू लिया।
फिल्म ने लोगों को इस कदर भावुक कर दिया कि लोगों की आंखों से आंसू तक निकलने लगे। बड़े तो बड़े बच्चों को भी फिल्म काफी पसंद आ रही है। हाल ही में सोशल मी़डिया पर एक विडियो शेयर किया गया, जिसमें एक छोटी सी बच्ची फिल्म खत्म होने के बाद एक्टर सलमान खान के लिए रोती नजर आ रही है और बोल रही है, 'I Love Him'।

फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इस विडियो को अपने टि्वटर अकाउन्ट पर शेयर किया है और लिखा है, 'मेरी फिल्म के अंत में इस छोटी सी लड़की की जो प्रतिक्रिया है सही मायने में भारी है।'

आपको बता दें कि फिल्म की कहानी एक छोटी पाकिस्तानी मूक बच्ची के इर्दगिर्द घूमती है, जो भारत में खो गई है। सलमान इस लड़की को उसके घर पाकिस्तान तक वापस ले जाने के लिए जोखिम भरी यात्रा तय करते हैं।

'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, करीना और हर्षाली मल्होत्रा अहम किरदार में हैं।

0 comments:

Post a Comment