नई दिल्ली(23 जुलाई): फूड लवर होने के बावजूद भी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने फिगर को बखूबी तरीके से मैंटेन किया है। यही कारण है कि वो आजकल अर्जुन कपूर की डायट एक्सपर्ट बनीं हुई हैं। जिससे अर्जुन बेहद खुश हैं।
आपको बता दें, बॉलिवुड में आने से पहले अर्जुन का वजन बहुत ज्यादा था। उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान से प्रेरणा पाकर खुद को फिट बनाया। अब उन्हें करीना हेल्दी रहने के लिए डायट टिप्स दे रही हैं।
अर्जुन जो कि खुद करीना के बहुत बड़े फैन हैं, इससे बेहद उत्साहित हैं। बता दें, डायरेक्टर आर बाल्की एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस करीना कपूर खान को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं। दोनो कलाकार फिल्म में पति-पत्नी के रुप में दिख सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में करीना एक सफल वर्किंग वाइफ के किरदार में नज़र आएंगी। जबकि अर्जुन घर पर रहने वाले एक निठ्ठले पति की भूमिका अदा करेंगे।








0 comments:
Post a Comment