Monday, 13 July 2015
पति को गर्लफ्रेंड के साथ बेडरूम में देखा, जिंदा जला दिया
13 जुलाई): तमिलनाडु के नमक्कल में एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका को जिंदा जला दिया। घटना में दोनों 60 फीसदी झुलस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजा और पुष्पावति एक ही गांव के हैं। राजा येलरपट्टी में खेती करता है। पुलिस के मुताबिक कुछ साल पहले राजा ने 30 वर्षीय कला से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। कुछ वक्त पहले राजा के पुष्पावति से अवैध संबंध हो गए। कला को हाल ही में अपने पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला।
इसको लेकर कला का अपने पति से झगड़ा होने लगा। रविवार को राजा अपनी प्रेमिका पुष्पावति के घर गया। जब कला को इस बारे में पता चला तो वह पुष्पावति के घर पहुंची। कला ने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और खिड़की से उस कमरे में केरोसिन डाला जहां राजा और पुष्पावति सो रहे थे। इसके बाद कला ने माचिस से आग लगा दी। आग पूरे कमरे में फैल गई।
राजा और पुष्पावति के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों को सलेम के सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रैफर किया गया। इलाज करने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि दोनों 60 फीसदी झुलस गए थे। दोनों की हालत गंभीर है।
इंदौर पुलिस ने किया फोन- गहने संभालो, बहू भाग जाएगी
इंदौर। यहां से 550 किमी दूर जयपुर में जब सिंह परिवार बेटे तारा की शादी की खुशियों में मशगूल था तो अचानक इंदौर से एक फोन पहुंचा। एएसपी क्राइम ब्रांच बोल रहा हूं-गहने संभालों...बहू भागने वाली है। सुनकर लोधी परिवार के होश पाख्ता हो गए। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ लेकिन थोड़ी ही देर बाद जब बदहवास तारा अकेला घर पहुंचा तो सारा माजरा आंखों के सामने घूम गया।
यह है असली शादी रचाकर जेवरात उड़ाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह की करतूत। जिसका सरगना गैंग सहित रविवार को इंदौर में पकड़ा गया। उसने जयपुर, राजगढ़, उज्जैन, बड़वाह सहित कई शहरों में इसी तरह ठगी कर 8 परिवारों को धोखा देने की वारदात कबूली है।
शादी कर जेवरात उड़ाने वाले गिरोह के सदस्यों से थाने में पूछताछ चल रही थी। एएसपी(क्राइम) विनय प्रकाश पॉल के मुताबिक पुलिस ने शातिर ठग प्रशांत श्रीवास्तव,पत्नी सिमरन,दोस्त अजय पटेल,पत्नी अर्चना,जितेंद्र भूटानी व हुकम को गिरफ्तार किया है। आरोपी मैरिज ब्यूरो की आड़ में ठगी करता है।
पत्नी दुल्हन,पति भाई और आंटी बनती थी मां
पुलिस के मुताबिक प्रशांत ने फर्जी मैरिज ब्यूरो खोल लिया था और विज्ञापन दिया था। उसके जरिए तारा ने शादी के लिए संपर्क किया। प्रशांत ने गिरोह के सदस्य अजय की पत्नी अर्चना को बतौर लड़की उम्मीदवार बता मिलवा दिया। पति अजय अर्चना का भाई बन गया। प्रशांत की पत्नी सिमरन उर्फ माया अर्चना की बहन बन गई और एक महिला ने मां का किरदार निभाया।
इसके पहले गिरोह ने पॉश कॉलोनी में मकान लिया। और संपन्न दिखने के लिए घर में किराए का सोफा, पलंग, टीवी आदि सब रख लिया। अर्चना और उसके परिवार से मिकर तारासिंह मुतमईन हो गए और 9 जुलाई को दोनों की जयपुर में ही विधिवत शादी हो गई।
दो दिन बाद ही बाजार से गहनों समेत गायब हो गई दुल्हन
गिरोह की योजना था कि शादी के एक-दो दिन बाद रस्म निभाने के नाम पर नकली भाई बना पति अजय अर्चना को गहने समेत फरार हो जाएगा। मगर इसी बीच शुक्रवार को पुलिस ने प्रशांत को किसी ओर मामले में पकड़ा तो नया ही किस्सा खुल गया। एएसपी विनयप्रकाश पॉल को प्रशांत के मोबाइल से अर्चना और सिमरन के नंबर मिले।
इसकी छानबीन के बाद पता चला कि प्रशांत का गिरोह जयपुर में किसी सिंह परिवार को ठगने की तैयारी में है। उन्होंने तत्काल फोन पर सिंह परिवार को आगाह किया उनकी बहू गहने लेकर भागने वाली है। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। दो दिन बाद ही बेटे के साथ बाजार घूमने निकली बहू अर्चना बाजार से ही गहने समेत (जो शादी के बाद भारी गहने पहन रखे थे) गायब हो गई। इधर, पुलिस ने प्रशांत कि निशानदेही पर अजय, अर्चना, सिमरन के साथ दुकानदार जितेंद्र व ड्रायवर हुकूम को भी गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमिका ने दिया सुराग
दरअसल 6 जुलाई को खंडवा निवासी एक महिला चार साल के बच्चे सहित गायब हो गई थी। भाई की गुहार पर क्राइम ब्रांच सक्रीय हुई। इस बीच भाई को आरोपी प्रशांत की प्रेमिका अनुसईया ने फोन कर बताया कि उसकी बहन प्रशांत से मिलने आई है। इस सूचना पर ही प्रशांत पर शक गहरा गया।
ट्रेन में छात्रा से छेड़खानी, सेना का जवान गिरफ्तार
राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेन भी अकेले सफर कर रही महिलाओं के लिए महफूज नहीं रह गई है। ट्रेन में रविवार को सेना के सिपाही ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा की शिकायत पर मुरादाबाद जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश जहां से उसे जमानत मिल गई।
डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12435) में मेरठ की रहने वाली छात्रा का सी-3 कोच में डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली तक का रिजर्वेशन था। इसी कोच में रंगिया से महार रेजीमेंट का सिपाही सुरेश कुमार निवासी नेहरूगढ़ जिला रेवाड़ी भी चढ़ा था। छात्रा के सामने वाली सीट पर ही बैठा हुआ था। शनिवार को देर रात सिपाही ने शराब पी।
इसके बाद छात्रा के साथ बदसलूकी करने लगा उस पर लगातार भद्दे कमेंट किए। आस-पास बैठे यात्रियों ने भी उसे समझाया। देर रात ज्यादा नशे में होने की वजह से वह सो गया। रविवार सुबह में उठने के बाद फिर से अपनी हरकतों पर उतर आया। छात्रा ने टीटीई से शिकायत की। टीटीई ने छात्रा की शिकायत पर कंट्रोल रूम को सूचना दी।
साथ अन्य यात्रियों की मदद से उसे वहां से उठाकर पेंट्रीकार में बैठा दिया। कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद मुरादाबाद स्टेशन पर उसे हिरासत में ले लिया। छात्रा की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। सिपाही के पास जो टिकट था वह उसका अपना नहीं था। टिकट सेना के ही किसी अधिकारी की आईडी पर बना हुआ था। राजधानी में रंगिया से लेकर मुरादाबाद तक आरोपी सफर करता रहा।
इस दौरान कई बार टिकट चेकिंग स्टाफ भी बदला, लेकिन किसी ने उसका टिकट और आईडी चेक करना किसी ने जरूरी नहीं समझा। जबकि राजधानी एक्सप्रेस सहित किसी ट्रेन के आरक्षित कोच में बिना फोटो पहचान पत्र के सफर करना प्रतिबंधित है।
राजधानी में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
राजधानी एक्सप्रेस में इससे पहले भी छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी है। पिछले साल फरवरी में राजधानी एक्सप्रेस की पेंट्री कार के वेंडर ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास किया था।
उसे भी मुरादाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा 2013 में राजधानी में युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक को लखनऊ में गिरफ्तार किया था। 1- 19/20 अक्तूबर 2014 रानीखेत एक्सप्रेस में मेजर की पत्नी के साथ छेड़छाड़
2- 16� जून 2014 को अवध आसाम एक्सप्रेस में पैरामिलिट्री के दो सिपाही युवती से छेड़छाड़ करने पर हुए गिरफ्तार। �
3- 11 फरवरी 2013 को श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़। विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी। आरपीएफ जवान के साथ मारपीट। मुरादाबाद स्टेशन पर किया गिरफ्तार।
4-चार दिसंबर 2012 को गरीब रथ एक्सप्रेस में युवतियों के साथ छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवक नशे में धुत थे।
5-पांच दिसंबर 2012 को पुरबिया एक्सप्रेस में नशे में धुत टीटीई ने छात्रा के साथ बलात्कार का प्रयास किया था।
6-जून 2012 में एयर फोर्स का जवान किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा गया।
7-जुलाई 2012 में युवती के साथ अश्लील करते हुए स्कूल का प्रबंधक हुआ गिरफ्तार।

शाहिद ने नहीं बुलाया, पर रिसेप्शन में दिखा सलमान का एक 'आदमी'
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत के रिसेप्शन में सलमान खान को न बुलाने के बावजूद उनको महसूस किया गया। जानिए कैसे।जानकारी के मुताबिक शाहिद कपूर ने अपने रिसेप्शन में सलमान खान को नहीं बुलाया था।जब कि खबर आई थी शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत के सलमान पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं।पर शाहिद ने उन्हें बुलाना उचित नहीं समझा। लेकिन शाहिद के रिसेप्शन में सलमान को महसूस किया गया।वो तब, जब सलमान के खास एक हीरो ने शाहिद के रिसेप्शन में सलमान का खास डांस.... हुड़-हुड़ दबंग-दबंग करने लगा।ये कोई और नहीं सलमान खान के करीबी अर्जुन कपूर थे।वो शाहिद के रिसेप्शन में न केवल पहुंचे वहां रंग भी जमाया, गिटार भी बजाई और दबंग डांस भी किया।
'बाहुबली' दूसरे दिन सौ करोड़ के क्लब में हुई शामिल
मुंबई। फिल्ममेकर एसएस राजमौली की फिल्म 'बाहुबली..' को देश और दुनिया में बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म को भारत में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म का बजट डेढ़ सौ करोड़ रुपए से ज्यादा बताया गया था। दूसरे हिस्से को भी मिलाया जाए तो ये बजट 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।
जहां तक सवाल फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का है तो फिल्म ने पहले दिन 60 से 70 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। दूसरे ही दिन फिल्म सौ करोड़ के क्लब का हिस्सा बन गई।
'बाहुबली...' को देश की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर प्रमोट किया गया था। यूएस के साथ ही कुछ और इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म के पेड प्रीमियर भी रखे गए थे।
वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 135 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। ग्लोबल मार्केट की बात की जाए तो फिल्म का नेट कलेक्शन 112 करोड़ रुपए था। फिल्म ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। न सिर्फ तेलुगु सिनेमा बल्कि बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।
फिल्म व्यापार विशेषज्ञ त्रिनाथ ने बताया, 'फिल्म ने भारत में पहले दिन 50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। ओवरसीज में फिल्म ने 16 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस लिहाज से वैसे भी कोई शक नहीं था कि फिल्म दूसरे दिन ही सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।'
पहले दिन बॉलीवुड की इन फिल्मों ने इतनी कमाई की थी।
'बाहुबली...' - 42.3 करोड़ रुपए
हैप्पी न्यू ईयर - 42 करोड़ रुपए
धूम 3 - 32 करोड़ रुपए
सिंघम रिटर्न्स - 31.8 करोड़ रुपए
चैन्नाई एक्सप्रेस - 31 करोड़ रुपए
एक था टाइगर - 30.3 करोड़ रुपए
बैंग बैंग - 28 करोड़ रुपए
किक - 26 करोड़ रुपए
पीके - 25 करोड़ रुपए
अग्निपथ - 22 करोड़ रुपए
शुरू हो गया शाहिद का रिसेप्शन, अशीर्वाद देने पहुंचे अमिताभ बच्च
मुंबई के पोलैडियम होटल में ररिवार रात जैसे ही अपनी मीरा को लेकर शाहिद होटल पहुंचे, लोगों में उमंग दौड़ गई और..
होटल में बॉलीवुड के नामी सितारों का जमावड़ा लग गया। शाहिद-मीरा को आशीर्वाद देने अमित जी भी पहुंचे। इसके अलावा सितारों की भीड़ से पूरा होटल पट गया। देखिए एक झलकहैदर में शाहिद की को-स्टार श्रद्धा कपूर कुछ युं दिखींआलिया भट्ट खास अंदाज में दिखी /