Monday, 13 July 2015

पति को गर्लफ्रेंड के साथ बेडरूम में देखा, जिंदा जला दिया

13 जुलाई): तमिलनाडु के नमक्कल में एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका को जिंदा जला दिया। घटना में दोनों 60 फीसदी झुलस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजा और पुष्पावति एक ही गांव के हैं। राजा येलरपट्टी में खेती करता है। पुलिस के मुताबिक कुछ साल पहले राजा ने 30 वर्षीय कला से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। कुछ वक्त पहले राजा के पुष्पावति से अवैध संबंध हो गए। कला को हाल ही में अपने पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला।
इसको लेकर कला का अपने पति से झगड़ा होने लगा। रविवार को राजा अपनी प्रेमिका पुष्पावति के घर गया। जब कला को इस बारे में पता चला तो वह पुष्पावति के घर पहुंची। कला ने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और खिड़की से उस कमरे में केरोसिन डाला जहां राजा और पुष्पावति सो रहे थे। इसके बाद कला ने माचिस से आग लगा दी। आग पूरे कमरे में फैल गई।
राजा और पुष्पावति के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों को सलेम के सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रैफर किया गया। इलाज करने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि दोनों 60 फीसदी झुलस गए थे। दोनों की हालत गंभीर है।

0 comments:

Post a Comment