मुंबई। फिल्ममेकर एसएस राजमौली की फिल्म 'बाहुबली..' को देश और दुनिया में बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म को भारत में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म का बजट डेढ़ सौ करोड़ रुपए से ज्यादा बताया गया था। दूसरे हिस्से को भी मिलाया जाए तो ये बजट 250 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।
जहां तक सवाल फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का है तो फिल्म ने पहले दिन 60 से 70 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। दूसरे ही दिन फिल्म सौ करोड़ के क्लब का हिस्सा बन गई।
'बाहुबली...' को देश की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर प्रमोट किया गया था। यूएस के साथ ही कुछ और इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म के पेड प्रीमियर भी रखे गए थे।
वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 135 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। ग्लोबल मार्केट की बात की जाए तो फिल्म का नेट कलेक्शन 112 करोड़ रुपए था। फिल्म ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। न सिर्फ तेलुगु सिनेमा बल्कि बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।
फिल्म व्यापार विशेषज्ञ त्रिनाथ ने बताया, 'फिल्म ने भारत में पहले दिन 50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। ओवरसीज में फिल्म ने 16 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस लिहाज से वैसे भी कोई शक नहीं था कि फिल्म दूसरे दिन ही सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।'
पहले दिन बॉलीवुड की इन फिल्मों ने इतनी कमाई की थी।
'बाहुबली...' - 42.3 करोड़ रुपए
हैप्पी न्यू ईयर - 42 करोड़ रुपए
धूम 3 - 32 करोड़ रुपए
सिंघम रिटर्न्स - 31.8 करोड़ रुपए
चैन्नाई एक्सप्रेस - 31 करोड़ रुपए
एक था टाइगर - 30.3 करोड़ रुपए
बैंग बैंग - 28 करोड़ रुपए
किक - 26 करोड़ रुपए
पीके - 25 करोड़ रुपए
अग्निपथ - 22 करोड़ रुपए








0 comments:
Post a Comment