Saturday, 25 July 2015
3.5 लाख के पैकेज पर दस छात्रों का चयन
मुरादनगर। नेशनल हाईवे पर दुहाई स्थित आर.डी. इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को डायमेंशन इंडिया कम्पनी ने कैंपस डाईव का आयोजन किया गया। जिसमें साढ़े तीन लाख रुपये के पैकेज पर दस छात्रों का चयन किया गया। कॉलेज के चेयरमैन राकेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कैंपस डाईव में सिविल क्षेत्र में प्रसिद्ध कम्पनी डायमेंशन इण्डिया कम्पनी के एच.आर. मैनेजर दीप्ति भल्ला द्वारा पहले कॉलेज के 45 छात्रों की लिखित परीक्षा ली गई और फिर साक्षात्कार के माध्यम से आयुष अग्रवाल, अमन सिंह, कुमार शानु, अमन सिंह कठपालिया, अभिषेक कुमार, सहजात सिंह, अभिजीत पांडे़, अंकुश त्यागी, प्रवीण कुमार व अभिजीत गौतम को साढ़े तीन लाख रुपये के पैकेज पर चयनित किया गया। दीप्ति भल्ला ने सभी चयनित छात्रों को साथ ही साथ नियुक्ति पत्र भी दे दिया। इस मौके पर निदेशक डॉ. संजीव शर्मा, टीएन टंडन व राजेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
गाजियाबाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गाज़ियाबाद में 200 सीएनजी बस चलाने को लिखा पत्र
गाज़ियाबाद। आज एओए फेडरेशन के अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी और सचिव मुकेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गाजियाबाद में 200 सीएनजी पर संचालित सिटी बसों को चलाने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने बताया कि अभी हाल में एओए फेडरेशन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद की एक संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई थी। इस बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निदेशक से प्रश्न किया गया था कि वायु प्रदूषण में पीएम 2.5 को नापने और रोकने की जिम्मेदारी क्या आपकी नहीं थी? पीएम 2.5 का मुख्य स्रोत है डीजल गाड़ियों का धुआं। यह धुआं बच्चों के फेफड़ों की क्षमता को स्थाई रूप से कम कर देता है। वर्तमान स्थिति को पैदा करने में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जो सावधानी बरतनी चाहिए थी वो नहीं बरती गई। इसलिए कम से कम अब वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कदम उठाये जाने चाहिए। तद्नुसार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उत्तर प्रदेश शासन को गाजियाबाद में 200 सीएनजी बसों को चलवाने के लिए पत्र लिखा है। गौरव शर्मा
ये हैं वर्दी वाले ‘बजरंगी भाईजान’
गाजियाबाद में 8 दिन पहले लावारिस मिले कृष्णा (4) के परिजनों की तलाश में कविनगर थाने में तैनात सिपाही महेंद्र ‘बजरंगी भाईजान’ का किरदार असल जिंदगी में निभा रहे हैं।
कृष्णा के परिजनों को तलाशने के लिए उसे लेकर सिपाही कई जगह घूमा, लेकिन परिजन नहीं मिले। बच्चे की सूचना दिल्ली पुलिस को भी दे दी गई है। परिजनों के न मिलने पर बच्चे की देखभाल सिपाही ही कर रहा है।
सिपाही महेंद्र ने बताया कि 17 जुलाई को कृष्णा बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे लावारिस घूमता हुआ मिला। मंगल बाजार में रहने वाला युवक राजन शुक्ला उसे लालकुआं चौकी पर छोड़ गया।कृष्णा ने पिता का नाम कोमल शाह और मां का नाम सुनीता बताया। कृष्णा की छोटी बहन प्रिया है, वे गाजियाबाद में ही रहते हैं। कृष्णा ने बताया कि उसके पिता गाजियाबाद में ही कमाते हैं, बस से नौकरी करने जाते हैं।
कृष्णा को अपने घर का एड्रेस नहीं पता है, कई जगह तलाश की, लेकिन परिजनों का पता नहीं चल सका है। लावारिस बच्चे को परिवार से मिलाने के लिए छान रहा खाक।

'फैंटम' का ट्रैलर हुआ रिलीज, 26/11 के ख़ौफ़ की झलक
नई दिल्ली(25 जुलाई): एक्टर सैफ अली खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'फैंटम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म आतकंवाद के थीम पर है। जिसमें एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।
ट्रेलर में आतंकी सरगना हाफ़िज़ सईद की आवाज़ सुनाई गई है। बता दें, जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफ़िज़ सईद को भारत में हुई कई आतंकवादी घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार माना जाता है। फिल्म में एजेंट बने सैफ-कटरीना पाकिस्तान जाकर हमलारों से बदला लेते दिख रहे हैं।
हुसैन जैदी की नॉवेल ‘मुंबई एवेंजर्स’ पर आधारित ये फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी ये फिल्म 26/11 मुंबई हमलों पर आधारित बताई जा रही है। सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है।

15 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे अमिताभ-जया बच्चन
नई दिल्ली (25 जुलाई) : बॉलिवुड के गोल्डन कपल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे।
आर बाल्की के निर्देशन में बन रही फिल्म में दोनों कैमियो अपीयरेंस में दिखेंगे। दोनों जुहू में अपने घर 'जलसा' पर ही अपना वास्तविक किरदार निभाते नज़र आएंगे। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। इस फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म में अर्जुन घर पर रहने वाले पति और करीना उनकी कॉरपोरेट पत्नी का रोल निभा रही हैं।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये कैमियो रोल ऐसे गेस्ट रोल की तरह नहीं होगा कि पलक झपकते ही आंखों के सामने से चला जाए। सूत्रों के मुताबिक अमिताभ-जया का सीक्वेंस फिल्म का बेस्ट पार्ट होगा।
बता दें कि इससे पहले अमिताभ और जया आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी, कभी गम' में साथ नज़र आए थे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
सोनाक्षी सिन्हा के साथ लिव इन में रहेंगे आदित्य रॉय कपूर!
मुंबई। खबर है कि निर्देशक शाद अली ने अपनी अगली फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर को साइन किया है। ये फिल्म मणि रत्नम की तमिल फिल्म 'ओके कनमानी' की हिन्दी रीमेक है जो 2015 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही है।
ये रोमांटिक फिल्म दो किरदारों के आसपास घूमती है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार तो है लेकिन वो शादी नहीं करना चाहते। दोनों लिव-इन में रहने का फैसला करते हैं ताकि ये तय कर पाएं कि उन्हें अपने रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहिए या नहीं।
तमिल फिल्म में दलकूर सलमान और नित्या मेनन लीड रोल्स में थे। फिल्म की कहानी, एक्टिंग और ए.आर. रहमान के म्यूजिक ने दर्शकों और आलोचकों का दिल जीत लिया था।
अब देखना ये है कि फिल्म की हिन्दी रीमेक के साथ सोनाक्षी और आदित्या कितना न्याय कर पाते हैं और इनकी कैमिस्ट्री कितनी जमती है।
मुझसे नफरत थी तो कमरे में आकर चांटा मार लेते: मोदी
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर की रैली में पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने व्यक्तिगत राजनीतिक रंजिश की वजह से बिहार में विकास का गला घोंट दिया.पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को मुझसे परेशानी थी तो वो मुझे बुरा भला कह लेते लेकिन उन्होंने तो जंगलराज के प्रतीक माने जानेवाले लालू यादव से ही हाथ मिला लिया.
चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए मुजफ्फरपुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि मुझसे नफरत थी तो कमरे में आकर चांटा मार लेते लेकिन बिहार का गला क्यों घोटा?मोदी ने नीतीश के बिजली के वादे पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश ने जनता की पीठ पर छूरा घोपा हैं.मोदी के पीएम बनने पर नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. इतना ही नहीं जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ तोड़ लिया था.
मुजफ्फरपुर की रैली में पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने निजी रंजिश की वजह से बिहार में विकास का गला धोंट दिया. पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया .पीएम मोदी के हमलों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ने मुद्दों पर बात नहीं की. नीतीश ने ने आगे कहा कि पीएम ने मुजफ्फरपुर की रैली में बिजली पर खूब भाषण दिया लेकिन लोगों का कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला.
नीतीश के मुताबिक, बिहार के हर घर में बिजली पहुंचाने का काम पहले से ही चल रहा है. आज बिहार में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 203 यूनिट है. उन्होनें मोदी के हमलों का जवाब देते हुए कहा, अगर पीएम ने बिजली पर ही इतना बड़ा भाषण दिया है तो इस बार का चुनाव इसी पर हो जाए.
नीतीश ने जोर देते हुए कहा कि बिहार में लोग जानते हैं कि बिजली की हालत सुधरी है. उन्होनें कहा कि हमनें केंद्र से पैसों की मांग की है.