Saturday, 25 July 2015

15 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे अमिताभ-जया बच्चन

नई दिल्ली (25 जुलाई) : बॉलिवुड के गोल्डन कपल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे।
आर बाल्की के निर्देशन में बन रही फिल्म में दोनों कैमियो अपीयरेंस में दिखेंगे। दोनों जुहू में अपने घर 'जलसा' पर ही अपना वास्तविक किरदार निभाते नज़र आएंगे। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। इस फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म में अर्जुन घर पर रहने वाले पति और करीना उनकी कॉरपोरेट पत्नी का रोल निभा रही हैं।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये कैमियो रोल ऐसे गेस्ट रोल की तरह नहीं होगा कि पलक झपकते ही आंखों के सामने से चला जाए। सूत्रों के मुताबिक अमिताभ-जया का सीक्वेंस फिल्म का बेस्ट पार्ट होगा।
बता दें कि इससे पहले अमिताभ और जया आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी, कभी गम' में साथ नज़र आए थे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment