Saturday, 25 July 2015

'फैंटम' का ट्रैलर हुआ रिलीज, 26/11 के ख़ौफ़ की झलक

नई दिल्ली(25 जुलाई): एक्टर सैफ अली खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'फैंटम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म आतकंवाद के थीम पर है। जिसमें एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।

ट्रेलर में आतंकी सरगना हाफ़िज़ सईद की आवाज़ सुनाई गई है। बता दें, जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफ़िज़ सईद को भारत में हुई कई आतंकवादी घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार माना जाता है। फिल्म में एजेंट बने सैफ-कटरीना पाकिस्तान जाकर हमलारों से बदला लेते दिख रहे हैं।

हुसैन जैदी की नॉवेल ‘मुंबई एवेंजर्स’ पर आधारित ये फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी ये फिल्म 26/11 मुंबई हमलों पर आधारित बताई जा रही है। सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है।

0 comments:

Post a Comment