Wednesday, 8 July 2015

शाहिद को शादी की ढेर सारी बधाइयां- करीना कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर कुछ चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में मीरा राजपूत संग मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए. दिल्ली में हुई इस शादी में दोनों के परिवार और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही आमंत्रित थे. लेकिन अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद की इस शादी पर करीना कपूर ने कहा है कि उनकी शादी को सोप ओपेरा ना बनाएं.एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में करीना कपूर ने कहा, ''मुझे शादी में नहीं बुलाया गया, पर मैं शाहिद को खूब सारी बधाइयां देती हूं. यह वक्त उनके लिए बेहद खुशियों भरा है, इसे सोप ओपेरा ना बनाए.''

आपको बता दें कि अब से कुछ दिनों पहले ही करीना का बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि शाहिद ने उन्हें खुद मीरा से अपनी शादी के बारे में जानकारी दी थी. करीना ने शाहिद की शादी को लेकर कहा था कि वह शाहिद और दिल्ली की मीरा राजपूत की शादी को लेकर काफी खुश हैं.
 
करीना इन दिनों अपनी बहन करिश्मा संग लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं.
करीना और शाहिद 3 साल लंबे रिश्ते में रहने के बाद अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जब वी मेट' के बाद अलग हो गए थे. इसके बाद वो आखिरी बार फिल्म 'मिलेंगे मिलेंगे' में दिखेंगे. जल्दी ही ये दोनों अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आएंगे. इस फिल्म में आलिया भट्ट भी होंगी.


0 comments:

Post a Comment