Sunday, 16 August 2015

नोएडा के गेस्ट हाउस में रंगरेलियां मनाते पकड़े गये तीन जोड़े

नोएडा स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस की सगजता से नोएडा के घर में चल रहे गेस्ट हाउस में रंगरेलियां मनाते तीन जोड़ों को पकड़ा गया। नोएडा के सेक्टर-नौ की एक बिल्डिंग में रंगरेलियां मनाने के लिए जोड़ों को कमरा उपलब्ध कराया जाता था।
पुलिस ने यहां पर जब शक के आधार पर छापा मारा तो तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने इनको थोड़ी देर तक हिरासत में रखने के बाद इनके परिवार के लोगों को सौंप दिया। तीनों जोड़े छात्र-छात्राएं थे। यह मामला कोतवाली सेक्टर 20 क्षेत्र का है।
पुलिस को जानकारी मिली कि नोएडा के सेक्टर-नौ की एक बिल्डिंग में चल रहे अवैध तरीके से गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। तीन दिन पहले दोपहर करीब तीन बजे एएसपी विजय ढुल, इंस्पेक्टर अमर नाथ ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान गेस्ट हाउस संचालक मौके से भाग निकला, जबकि तीन जोड़े कमरे में मिले। पुलिस ने थोड़ी देकर में इनके पूछताछ करने के बाद इनके परिवार के लोगों को बुलाकर उनको सौंप दिया।
सील किया जाएगा फ्लोर
एएसपी विजय ढुल ने बताया कि पुलिस ने छापा मारा तो तीन जोड़े कमरों में थे। पुलिस सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर वहां पहुंची थी। छात्र-छात्राओं को उनके घरवालों को सौंप दिया गया है। मकान में अवैध तरीके कपल को कमरा मुहैया करा रहे आरोपी मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी व मकान का वह फ्लोर सील किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment