Sunday, 16 August 2015

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी यूएई पहुंचे

दुबई (16 अगस्‍त):अपनी दो दिन का यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी यूएई पहुंच चुके हैं। यूएई की राजधानी आबू धाबी पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। 34 साल बाद भारत का कोई पीएम यूएई गया है।
मोदी करीब साढे चार बजे आबू धाबी पहुंचे। आबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद ने मोदी का स्वादत किया। मोदी के स्वागत में सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ, उसके बाद मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मोदी इसके बाद आबू धाबी में स्थित दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक मस्जिद में भी जाएंगे। इसके बाद ICAD रिजीडेन्सियल सिटी में भारतीय नागरिकों से मुलाकात करेंगे और रात को राजकुमार हमेद बिन जायद की दावत में शामिल होंगे पीएम मोदी।

0 comments:

Post a Comment