नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तत्काल जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद कहा तथा राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलने की इच्छा जताई.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात की और उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी. मेरी प्रार्थनाएं उनके दीर्घायु जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए .’’ मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद कहा.केजरीवाल ने कहा ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया सर . मैं अभिभूत हूं . मैं दिल्ली की स्थिति पर चर्चा करने के लिए जल्द ही आपसे मिलना चाहता हूं.’’संवाद का यह आदान प्रदान राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता के संघर्ष एवं अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार में गतिरोध के बीच हुआ.








0 comments:
Post a Comment