Thursday, 25 June 2015

पीएम ने स्मार्टसिटी योजना की लॉन्च, 100 स्मार्टसिटी का ऐलान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की. इन तीन योजनाओं में स्मार्ट सिटी, कायाकल्प एवं शहरी रूपांतरण के लिए अटल मिशन (एएमआरयूटी) और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) शामिल हैं.इसके साथ ही प्रधानमंत्री आज देश भर की 500 नगर पालिका प्रमुखों को वीडयो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये संबोधित भी किया. इस दौरान शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू भी मौजूद हैं. कार्यक्रम विज्ञान भवन में सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ. 

यूपी के 13, तमिलनाडु के 12 , महाराष्ट्र के 10 और मध्यप्रदेश के 7 शहर, गुजरात के 6, कर्नाटक 6, राजस्थान के 4 और बिहार के 3 शहर स्मार्टसिटी बनेंगे. इसके साथ ही इमरजेंसी के दिनों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, 'उस 25-26 जून को कोई नहीं भूल सकता जब 40 साल पहले सत्ता की लालच ने देश को जेलखाना बना दिया गया था.

40 साल बाद उन सपनों को संजोकर रखना चाहते हैं जिसमें सभी नागरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत समृद्ध हों. जयप्रकाश नारायण का स्मारक बनाने का हमारा फैसला उन लोगों को हमेशा प्रेरित करेगा जो लोकतंत्र से प्रेम करते हैं.'

0 comments:

Post a Comment