नोएडा दक्षिण पश्चिम मानसून एक्सप्रेस इस बार तेज गति से दौड़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 48 घंटे में मानसून पूरे देश में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग पहले मानसून के लेट होने की संभावना जता रहा था, लेकिन इस बार निर्धारित तारीख से करीब 19 दिन पहले ही देशभर में छा जाएगा। वहीं, बुधवार शाम दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों ने राहत महसूस की।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सक्रिय हिस्सों में 1 जून से 24 जून तक औसत से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड को कवर करते हुए मानसून हरियाणा और दिल्ली एनसीआर की ओर बढ़ रहा है।
जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि मानसून बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठकर पूरे देश में अलग-अलग शहरों से होते हुए आपस में मिलता है जिससे बारिश होती है।

0 comments:
Post a Comment