नई दिल्ली: टीवी की दुनिया की मशहूर जोड़ी दलजीत और शालीन की शादी टूट चुकी है और हाल ही में दोनों का तलाक भी हुआ है. पर अब दलजीत ने अपने अभिनेता पति शालीन भनोट पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं.एक अखबार को दिए इंटरव्यू में दलजीत ने कहा है कि, उन्होंने अपने पति शालीन को अपने घर के नीचे एक महिला के साथ पकड़ लिया था, जिसे वो किस कर रहे थे. इसके बाद इस बारे में जब दलजीत ने अपने पति से बात करनी चाही तो शालीन ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की और उनका गला भी दबाने का प्रयास किया.
दलजीत ने कहा, 'इस साल 27 अप्रैल को मुझे मेरे दोस्त ने फोन कर बताया कि उसने शालीन को हमारी बिल्डिंग के नीचे एक लड़की को किस करते देखा है. जब मैंने इस बारे में शालीन से बात की तो उन्होंने मुझे दीवार की तरफ धकेल कर मेरा गला दबाने की कोशिश की.








0 comments:
Post a Comment