Monday, 13 July 2015

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के नए होस्ट होंगे रितेश या अरशद?

नई दिल्ली (13 जुलाई)कलर्स पर आने वाले शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के होस्ट कपिल शर्मा चोटिल होने के चलते शो से ब्रेक ले रहे हैं। अब सवाल है कि उनके गैरहाजिरी में शो का होस्ट कौन होगा? खबर है कि कपिल जब तक ठीक नहीं होते तब तक अरशद वारसी, रितेश देशमुख, अर्जुन कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। वहीं सुनने में यह भी आ रहा है कि कुछ दिन के लिए बंद किए जाने की भी खबर है।
गौरतलब है कि कपिल को चोट के कारण एक से दो हफ्ते के लिए वह कार्यक्रम से दूर रहने वाले हैं। बताया जाता है कि कार्यक्रम के निर्माताओं ने अगले कुछ एपिसोड की मेजबानी के लिए बॉलिवुड कलाकारों से संपर्क किया है।
इसकी क्रिएटिव निर्देशक प्रीति साइमोस ने कहा, 'चूंकि कपिल अस्वस्थ हैं वह शूट नहीं कर सकते। उन्हें ठीक होने में एक दो हफ्ते लगेंगे। साजिद खान, अरशद वारसी, रीतेश देशमुख, अर्जुन कपूर और अन्य लोग शो का हिस्सा होंगे। '
उन्होंने बताया कि शो के अन्य लोग इसका हिस्सा बने रहेंगे। कपिल ने अपनी आखिरी कड़ी सलमान के साथ शूट की थी, जो अपनी नई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के प्रचार के लिए शो में आए थे।

0 comments:

Post a Comment